News Addaa WhatsApp Group

शासन के योजनाओं पर पहला अधिकार पात्र एवं गरीब व्यक्ति का है- सांसद विजय कुमार दुबे

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 10, 2024  |  7:14 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शासन के योजनाओं पर पहला अधिकार पात्र एवं गरीब व्यक्ति का है- सांसद विजय कुमार दुबे

कप्तानगंज/कुशीनगर। शासन के योजनाओं पर पहला अधिकार पात्र एवं गरीब व्यक्ति का है जिसको केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचाने तक संकल्पित है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उनका हक दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता है उक्त कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे नगर पंचायत कप्तानगंज में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यों को संबोधित करते हुए कहीं। इसी क्रम में इन्होने आगे कहा कि यात्रा के माध्यम सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाई जा रही है। जिससे हर पात्र व्यक्ति को योजनाएं के संबंध में जानकारी हो तथा वह लाभ ले सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्तियों तक गांव गांव जाकर दी जा रही है। जिससे पात्र व्यक्तियों को उनका हक व अधिकार दिलाया जा सके।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोड ने कहा कि वर्तमान राज्य की सरकार प्रत्येक व्यक्ति को रोटी, कपड़ा, मकान शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर है वरतै सरकार में स्व रोजगार से लेकर शिक्षा क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है इसका आम जन को मिल रहा है। कार्यक्रम को जिला मंत्री रामगोपाल गुप्त गुंजन मिश्रा , आनन्द मिश्रा,विजय कनौजिया,आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतन व संचालन मंडल विनोद गुप्ता ने किया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव,अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 रितेश सिंह, डा.परवेज आलम , पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह,आनंद रौनियार ,भोला साहनी, शालू जायसवाल रमेश मोदनवाल राकेश दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking