News Addaa WhatsApp Group

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 11, 2024  |  7:34 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व

रामकोला /कुशीनगर । इंसानियत का पैगाम देने वाला ईद का पर्व गुरुवार को शान्ति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने की पवित्र रमजान के बाद गुरुवार को मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद में इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा की। इस खुशी के पर्व पर ईद की सेवइयां एवं अन्य सामग्रियां बाँटी गई। इसके साथ ही गरीबों के बीच जकात (दान), फितरा आदि भी बांटा गया। बुधवार की शाम को जैसे ही चाँद दिखने की खबर मिली रोजेदार बेहद खुश दिखे तथा गुरुवार की सुबह उनकी यह खुशी परवान चढ़ गई। नए रंग बिरंगे कपड़े पहन कर मुस्लिम भाई सड़क पर निकल गए थे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। दरअसल यह खुशी एक महीने के पवित्र रमजान की समाप्ति की थी। इस मौके पर रामकोला के जामा मस्जिद सहित क्षेत्र के सूरजपट्टी, मोती पाकड़, मिश्रौली, बिहुली, सपहा आदि मस्जिदों में सुबह की प्रार्थना से पहले मुसलमानों ने अपने हैसियत के अनुसार फितरा किए तथा नमाज अदायगी के बाद मुल्क के अमन – चैन के लिए दुआएं की। स्थानीय कस्बे के जामा मस्जिद में जुल्फिकार अली, मैनुद्दीन उर्फ मैना, फिरोज अली आदि ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इस पर्व के मौके पर पुरानी दुश्मनी प्यार मोहब्बत तथा भाई-चारे में तब्दील हो गई। ईद की बधाई देने वालों में सभी धर्म वर्ग और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। सभासद मैना और पूर्व सभासद जुल्फिकार ने बताया कि ईद का पर्व हम लोगों के लिए बहुत खुशी का होता है।।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking