रामकोला/ कुशीनगर । आस्था एवं विश्वास का पवित्र व अटूट पर्व रक्षाबंधन सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संबंधों की मधुरता एवं सुरक्षा कवच की भावना से ओत-प्रोत राखी के इस पर्व में भाई- बहन राखी बंधवाने व बांधने में व्यस्त दिखे।जहां बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना कर रही थी वहीं भाई भी इस पवित्र बंधन के मौके पर उपहार के साथ अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने की प्रतिज्ञा का अमूल्य उपहार दे रहा था।
हिन्दू धर्म के इस महान पर्व पर पूरा दिन चहल-पहल से भरा रहा।भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित इस पर्व की तैयारी में एक सप्ताह से ही बहनें लगी हुई थी तथा राखी की दुकानों से बाजार सजा हुआ था। योग्य आचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन का शुभमुहूर्त दिन के 1.25 बजे के बाद था। लोगों नेे रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…