News Addaa WhatsApp Group

नगरपालिका कुशीनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदो ने लिया शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 27, 2023  |  8:32 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगरपालिका कुशीनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदो ने लिया शपथ
  • उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने दिलायी शपथ
  • नगरपालिका परिषद कुशीनगर का शपथ ग्रहण समारोह  संपन्न

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ l उपजिलाधिकारी कसया रतनिका श्रीवास्तव ने दिलायी शपथ l कुशीनगर  पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद विजय दुबे, पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, सेवरही विधायक असीमानन्द, पडरौना विधयाक मनीष जायसवाल,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा मौजूद रहे l शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम को 14वर्ष का वनवास मिला था, लेकिन यहाँ नगरपालिका में भाजपा 15वर्ष का वनवास काटना पड़ा l

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने देश में डबल इंजन की सरकार बनाकर देश व प्रदेश का विकास किया है तथा भारत का पुरे विश्व में नाम व मान बढ़ाया है l मोदी और योगी ने निकाय चुनाव में सफलता व विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया था, उसे अपने सफल किया l भाजपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर श्री मिश्र ने अध्यक्षी सम्बोधन करते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट कर कुशीनगर की जनमानस को बधाई एवं शुभकामनायें दिया l स्वागत सम्बोधन करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि नगरपालिका का विकास हमारी प्राथमिकता है l इसके साथ ही हमने नगरपालिका क्षेत्र की जनता के सुख सुविधाओं का ख्याल रखते हुए क्षेत्र के लोगो की सुविधाओं के लिए कई योजनाएं तैयार कर सबसे पहले उसको धरातल पे उतारना है l श्री जायसवाल ने बताया कि नगर में नगरी बस सेवा चालू किया जाएगा ताकि रात विरात कोई यात्री भटके न दूर -दराज से आने वाले यात्री सीधे अपने गनतब्य स्थान पर पहुंचे l

साथ ही सार्वजनिक शौचालय, चाक चौराहो पर लाइटिंग व्यवस्था, ग्राम शौचालय का सुन्दरीयकरण व विस्तार,बाजार व्यवस्था एवं सुन्दरीकरण, नगर क्षेत्र के विद्यालयों का सुंदरीकरण एवं सुदृढ़  व्यवस्था आदि की योजना बनाई गयी है l शपथ ग्रहण के उपरांत उपजिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया और शुभकामनायें दी l तत्पश्चात रोटरी क्लब व पालिका ठीकेदार संघ ने भी पुष्प गुच्छ, फूल माला व बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया l शपथ ग्रहण व स्वागत कार्यक्रम के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल ने पालिका कार्यालय जाकर कार्यभार ग्रहण किया l कार्यक्रम का संचालन सुमित त्रिपाठी ने किया l

इस अवसर पर भाजपा महिला जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पाण्डेय, ईओ पालिका कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, विनय राय,विनय कुमार जायसवाल, राधेश्याम गोड़ संतोषदत्त राय ,अखिलेश मिश्र, डॉ. एमएच खान, अजय सिंह, वाहिद अली, अनिल प्रताप राव, डॉ. टीएन राव, सतीश मणि त्रिपाठी,पूर्व जिलापंचायत सदस्य कैश खान,भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चा  से गुफरान बक्शी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जेपी शाही, मार्कण्डेय शाही, मुराद कुरैशी, मनोज चौरसिया, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, शुभम दीक्षित, रत्नेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे l 

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking