News Addaa WhatsApp Group

शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला जुगाड़, पहली नजर में पुलिस भी खा गई गच्चा…. तरयासुजान पुलिस का खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 2, 2023  |  9:00 AM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला जुगाड़, पहली नजर में पुलिस भी खा गई गच्चा…. तरयासुजान पुलिस का खुलासा
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने एक अजूबा शराब तस्करी करने का ट्रेड का खुलासा करते हुए एक शराब तस्कर को पकड़ा है। जो मानव बम की तरह शराब तस्करो के लिए कैरियर बन कर तस्करी का अंजाम दिया करता था।शराब तस्करी के तरीके का फोटो देख एक बार आप भी,अवश्य ही चौक जायेंगे।
यहां आपको बताना जरूरी है,बिहार सरकार ने भले शराब बंदी का ऐलान कर रखा है,लेकिन शराब तस्कर तू डाल डाल मैं पात पात की कहवात का चिरतार्थ खूब कर रहे है। तस्कर शराब तस्करी का ट्रेड का नया अंदाज हमेशा बदल रहे है। ऐसे ही एक नया शराब तस्करी का ट्रेड का खुलासा तरयासुजान पुलिस ने सीमा क्षेत्र से किया है। पकड़ा गया शराब तस्कर एक पैर से विकलांग जरूर है,बौशाखी से चलता है ,लेकिन मोटर साइकिल का रेस लगाया करता है,नेशनल हाईवे पर आने जाने वालों से अपनी विकलांगता दिखा कर पैसा भी लिया करता है,राहगीर, वाहन चालक इसकी हालत देख पैसा भी देते है,लेकिन शायद इसका पेट उन सहयोग से नही भर पता है। शराब तस्कर इस विकलांग को अपने कब्जे में लेकर इसे अब शराब तस्करी का कैरियर बना दिए थे,जिसका खुलासा तरयासुजान पुलिस ने उस वक्त किया जब वह अपने पूरे शरीर में शराब की पाउच को टेप से चिपका कर बिहार ले जा रहा था की मुखबिर के सहयोग से पकड़ लिया गया,इस खुलासा को करने में पुलिस चौकी बहादुरपुर के प्रभारी विनय कुमार मिश्र की पैनी नजर की रही। पकड़े गए इस तस्कर की पहचान पुलिस ने दीपक ठाकुर पुत्र राजन ठाकुर निवासी नरहवा शुक्ल थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में करते हुए विधिक कार्यवाही सुनिश्चित किया है। इस शराब तस्करी का ट्रेड का तरीका, और शराब तस्कर की कैरियर की हालात को देख कर एक बार सभी भौचक हो रहे है।पूरा मामला राष्ट्रीय राज मार्ग बिहार सीमा बहादुरपुर पुलिस चौकी के नजदीक के बताया जा रहा है।

क्या कहते है प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की भले शराब तस्कर शराब तस्करी का तरीका बदलते रहे,लेकिन पुलिस भी उनका कमर तोड़ने में कोई जुगत नही छोड़े रही है। पकड़ा गया युवक शराब तस्कर के लिए कैरियर का काम करता था,वह पूरे दिन हाईवे पर वाहन चालकों से अपनी हालात दिखा कर सहयोग लिया करता था,लेकिन तस्करो ने इसका इस्तमाल पुलिस की आंख से बचने के लिए किया था,जिसका भी खुलासा हो गया,पुलिस उस तस्कर तक पहुंचने का प्रयास में जुटी है जो विकलांग को शराब तस्करी में कैरियर की भूमिका को आदा करा रहा था।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking