मथौली बाजार/कुशीनगर । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नपं पंचायत मथौली बाजार में डोल मेला भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हो गया। डोल मनमोहक झांकियां के साथ निकाला गया। जिसमें झांकियो के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
निकला डोल मेला मे वाहनों को सजाकर भगवान शंकर, श्रीराम दरबार, बाबा बर्फानी,वैधनाथ धाम आदि की झांकियां बनाया गया था। गाजे बाजे के साथ निकाली गई।जो आकर्षक की केंद्र रही। झांकियों को श्रीराम बाजार,हनुमत चौक,मेन चौराहा, हरिओम चौक को भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचीं ।
जहा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सिंगर बलिराम संगम सहित अन्य कलाकारों ने अपने भक्ती गीतों व भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। वही मेले में अखाड़ा के खिलाड़ियों ने अपने-अपने करतब दिखाए।डोल मेला शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर चेयरमैन नवरंग सिंह, थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार,भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, नरेंद्र श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज अजित विक्रम राय,सोनू मद्धेशिया,सभासद प्रिंस जायसवाल, रविन्द्र सैनी, प्रिंस मद्धेशिया,सोनु मद्धेशिया, गुड्डू मद्धेशिया, रामकृपाल यादव उर्फ धमारी, महेंद्र यादव, दिनेश राव, जयप्रकाश मद्धेशिया,मानवेन्द्र सिंह सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…