News Addaa WhatsApp Group

सोमवार से तमकुही ब्लाक परिसर पर अपनी मांगों को लेकर धरना देगे ग्राम प्रधान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 4, 2023  |  8:37 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोमवार से तमकुही ब्लाक परिसर पर अपनी मांगों को लेकर धरना देगे ग्राम प्रधान

तमकुहीराज/कुशीनगर। विकास खंड तमकुहीराज के ग्राम प्रधानों ने मासिक बैठक में अपनी समस्याओं की लगातार अनदेखी,उपेक्षा तथा उत्पीड़न के खिलाफ जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। तथा जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे अन्याय के प्रतिकार स्वरूप मनरेगा के सभी कार्यों को स्थगित कर अपनी मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने सोमवार से ब्लॉक परिसर में धरना पर बैठने का निर्णय लिया।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

बुधवार को तमकुहीराज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार राय के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामप्रधानों के हस्ताक्षर युक्त पत्रक बीडीओ को सौंपा गया। जिसमें विकास खंड के प्रधानों के उत्पीड़न,उपेक्षा तथा अनदेखी का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए मांग किया गया है कि मनरेगा के सामग्री मद में आए भुगतान को नहीं कराने वाले जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध अभिलंब कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से भुगतान कराया जाए।साथ ही मनरेगा में कार्यक्रम अधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद प्रधानगण द्वारा कराए गए कार्यों की पत्रावली का एमआईएस महीनों तक नहीं करने वाले दोषियों के विरुद्ध करवाई किया जाए

वही महुअवा देवरिया में महीनों से सचिव की नियुक्ति के अभाव में भुगतान की समस्या आदि मांगो का पत्रक ग्राम प्रधानों द्वारा सौंपा गया।

इस दौरान करमैनी के प्रधान जुल्फिकार अली, प्रधान संघ महामंत्री छोटे लाल यादव,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह,प्रधान संघ संरक्षक मजीबुल हौदा, संयोजक ग्रापस राजेश तिवारी,स्नेहलता शर्मा,सुगंती कुशवाहा,प्रधान लक्ष्मीपुर देवरिया श्रीराम यादव,अजय यादव, समसुल हक,संतोष पटेलशहजाद अलीहीरा यादव बबीता देवी अख्तर अली धर्मेंद्र मनी राजकुमार नवीन यादव सुकांति देवी रुदल प्रसाद आदि प्रधान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking