हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ परागपुर में गोविंद उर्फ नारद के घर में छत के रास्ते अज्ञात चोरों ने घुस कर आलमारी में से 20 हजार रुपए व जेवर के साथ एक रेडमी का मोबाइल फोन चोर ले गये।
हाटा कोतवाली में बीते दस दिनो के भीतर आधा दर्जन चोरियां हो गयी एक भी घटना का खुलासा करने में पुलिस अब तक बिफल रही जिससे चोरो का मनोबल बढा हुआ है। जिसका जीता जागता उदाहरण बिती रात परागपुर की घटना है।इस तरह की चोरी की घटनाओ से जहा आमजन सशंकित नजर आ रहे हैं वही पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही दो पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल फोन पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेने की कोशिश की गयी परंतु फोन न उठने से जानकारी नहीं मिल पाया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…