News Addaa WhatsApp Group

विधानसभा फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्या को सपा प्रत्याशी बनाये जाने पर जनता में खुशी की लहर- चौधरी शमसुल होदा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2022  |  2:42 PM

1,119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधानसभा फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्या को सपा प्रत्याशी बनाये जाने पर जनता में खुशी की लहर- चौधरी शमसुल होदा

कुशीनगर। फाजिलनगर की जनता को विधायक के साथ-साथ एक कैबिनेट मंत्री का चुनाव का अवसर।जिला कुशीनगर के विधानसभा फाजिलनगर (३३२) से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने पर हर्ष जताते हुए सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा ने स्वामी प्रसाद मौर्या को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा ने आगे कहा कि विधानसभा फाजिलनगर की जनता को सपा प्रत्याशी के रूप में विधायक के साथ-साथ एक कैबिनेट मंत्री का चुनाव करने का मौका मिला है। मा० स्वामी प्रसाद मौर्या को विधायक के रूप में चुनाव करना वास्तव में फाजिलनगर के विकास हेतु चयन है। आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि फाजिलनगर की सम्मानित जनता इस वास्तविकता को समझेगी और अपना बहुमूल्य वोट देकर एक ऐतिहासिक जीत के साथ अपने प्रतिनिधि विधायक के रूप में सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या को चुनकर प्रदेश की पंचायत विधानसभा में भेजने का काम करेगी। यह चुनाव फाजिलनगर के उज्ज्वल भविष्य हेतु चुनाव होगा।विधानसभा फाजिलनगर के चौमुखी विकास का सपना फाजिलनगर की जनता बहुत दिनों से देख रही थी, उसे साकार करने का मौका मिला हैं l

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking