रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा निवासी पूर्व सभासद राजेश गोविन्द राव के ज्येष्ठ पुत्र राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक धनंजय गोविन्द राव उम्र 30 वर्ष का गुरुवार को सुबह 8 बजे के लगभग निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक फैल गया। गुरुवार को ही मां धर्मसमधा मंदिर परिसर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
धनंजय गोविन्द राव का मड़ार विंदवलिया स्थित राजकीय विद्यालय में वर्ष 2020 में सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई थी। ढ़ाई वर्ष से वे बीमार चल रहे थे, उनका इलाज जारी था। बुधवार को मध्य रात्रि में अचानक तबीयत थोड़ा खराब हुई और गुरुवार को सुबह उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह,पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, ब्लाक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह, डा0 शिवाजी राव, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव, डा0 वृजेश गोविन्द राव, पूर्व चेयरमैन महेंद्र गोड़ ,पत्रकार मोहन राव, पत्रकार रामबिहारी राव, प्रमोद सिंह, मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, राजू सिंह, राजेश गोविंद राव, डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव,सत्यवंत गोविन्द राव, संत सिंह, उमेश मल्ल, रमेश राव, अभय सिंह,रत्नेश मल्ल, भरत गोविन्द राव, सभासद मैनूद्दीन उर्फ मैना, जुल्फेकार अली, जनार्दन यादव, सभासद आलोक गुप्ता, सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर पंचतत्व में विलीन होने का साक्षी बने तथा अपनी शोक संवेदना व्यक्त किये ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…