News Addaa WhatsApp Group

मियावाकी पद्धति से त्रिवेणी चीनी मिल ने किया सघन वृक्षारोपण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 25, 2024  |  7:44 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मियावाकी पद्धति से त्रिवेणी चीनी मिल ने किया सघन वृक्षारोपण

रामकोला/कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल के परिसर में गुरुवार को मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण की रक्षा करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि इससे बढ़कर कोई पुनीत कार्य नही है।

प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ ही धरा को हरा- भरा बनाने के उद्देश्य से मियावाकी पद्धति से किया गया पौधारोपण कारगर साबित होगा। कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने कहा कि वृक्षारोपण का मियावाकी पद्धति जलवायु परिवर्तन से निपटने, प्रदूषण के स्तर को कम करने और शहर के हरित आवरण में वृद्धि करने में मददगार साबित होगी।

इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राणा, गन्ना प्रबंधक सुनील दत्त, फाइनेंस मैनेजर जितेंद्र पांडे, मुख्य रासायनज्ञ संजय तिवारी, मुख्य अभियंता अवधेश सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव प्रताप सिंह,वनरक्षक विवेक कुमार चौहान, कारखाना के सुरक्षा निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह सहित चीनी मिल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking