News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 29, 2025  |  5:56 PM

139 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत तुर्कपट्टी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त छोटू उर्फ देवा यादव पुत्र अमेरिका यादव, निवासी लाला गुरवलिया, थाना तुर्कपट्टी, उम्र लगभग 24 वर्ष, को तमकुही–कसया मार्ग (एनएच-28) पर धुनवलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 300/2025 धारा 69/351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज था और आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज होने के बावजूद वह गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे पुलिस अधिकारी एवं जवान:
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, कांस्टेबल जयप्रकाश राय सहित तुर्कपट्टी थाना पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking