कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा कला खनवार मार्ग पर तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ट्रैक्टर ट्राली की व शव को कब्जे में ले विधिक कार्यवाही में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम लगभग 7:30 पर विशुनपुरा थानाक्षेत्र के सोरहवा निवासी 20 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र पुत्र विश्वनाथ तुर्कपट्टी से अपने गाँव जा रहे थे कि नौतनाहरदो की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई।जबतक कोई कुछ समझ पाता मौके का फायदा उठा ट्रैक्टर चालक वहाँ से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली की थाने लाई।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटनाकारित ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है।शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है विधिक कारवाही की जा रही है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…