तुर्कपट्टी/कुशीनगर । बकाया बिजली के बिल को लेकर उत्तर प्रदेश विद्युत कारपोरेशन के एकमुश्त समाधान के तहत वुधवार को करीब पांच लाख बकाया बिल जमा हुआ। योजना में अधिभार छूट सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवा 30 नवम्बर तक उपलब्ध रहेगा।
वुधवार को प्रातः दस बजे लाला गुरवालिया चौराहे पर आयोजित कैम्प में पहुंचे जेई संदीप मिश्र ने बताया कि आज जोकवा फीडर के महासोंन लाला गुरवालिया,रॉटपर,डिग्री, पुरन्दरपुर ,रुदवालिया,महुअआ कारखाना,लवकुश आदि गांव के करीब एक सौ चार उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिजली जमा कर योजना का लाभ उठाया।फाजिलनगर के जोकवा फीडर के ओटीएस प्रभारी संजय यादव ,सुरेंद्र कुशवाहा,अनिल शर्मा,रामबहाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी उपभोक्ता बकाया बिजली का बिल जमा करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।ज्ञात हो कि घरेलू कनेक्शनधारी विद्युत उपभोक्ता 30 नवम्बर तक शत प्रतिशत बिल जमा करेंगे तो उन्हें सौ प्रतिशत अधिभार शुल्क का लाभ मिलेगा।अगर वह किश्तों में देने की इच्छा रखते हैं तो 90 प्रतिशत छूट के साथ बारह किश्तों में अपना बकाया जमा कर सकते है। एक किलोवाट से अधिक के उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त बकाया पर 90 प्रतिशत, तीन किश्तों पर 80 प्रतिशत तथा छह किश्तों में जमा करने पर 70 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
इसी प्रकार वाणिज्यिक,निजी संसाधन,निजी नलकूप या किसी कारखाना के बिजली उपभोक्ताओं को भी अधिभार छूट की योजना है।जिनके ऊपर बिजली बिल को लेकर केस दर्ज हुआ है वह भी अपना बकाया बिल जमा कर परेशानियों से बच सकते हैं।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…