News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: चोरी गये सामान के साथ एक अभियुक्त को मधुरिया चौकी प्रभारी ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 6, 2022  |  6:38 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: चोरी गये सामान के साथ एक अभियुक्त को मधुरिया चौकी प्रभारी ने दबोचा

कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी के मधुरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में गत दिवस हुए चोरी का सफल खुलासा करते हुए मुकामी पुलिस ने चोरी गए सामानों के साथ अभियुक्त को दबोचने में सफल हुई है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम शनिवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पिपरा रज्जब चौराहा के पास से मु0अ0सं0 244/22 धारा 379,411 भा0द0वि0 से संबंन्धित अभियुक्त विरेन्दर यादव पुत्र लालजी यादव साकिन पिपरा रज्जब थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चोरी का सोलर पैनल प्लेट व पांच अदद अन्य चोरी का सोलर प्लेट (कुल छः अदद सोलर पैनल की प्लेट) बरामद किया हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 41/411 भादवि की बढ़ोत्तरी व मु0अ0सं0 251/2022 धारा 41/411 भा0द0वि0 पृथक से पंजीकृत कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी हो की अभी एक दिन पहले चौकी का प्रभार ग्रहण किए निरीक्षक धनंजय सिंह ने इस चोरी का खुलासा कर अपनी कार्य शैली को सबके सामने ला दिया है। रियल खुलासे करने के नाम से जानने जाने वाले धनंजय इस घटना का रियल खुलासा कर एक बार फिर रियल हीरो हो गए हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीमः प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी ,चौकी प्रभारी मधुरिया निरीक्षक धनन्जय राय ,.उ0नि0 रोमेश कुमार,का0 ऋषि पटेल ,का0 विश्वजीत कुमार,का0 सुनील यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking