News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: अवैध गांजा, चिलम समेत अन्य सामान के साथ विक्रेता गिरफ्तार..गिरफ्तार विक्रेता पटहेरवा थाना क्षेत्र का है निवासी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 10, 2024  |  6:45 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: अवैध गांजा, चिलम समेत अन्य सामान के साथ विक्रेता गिरफ्तार..गिरफ्तार विक्रेता पटहेरवा थाना क्षेत्र का है निवासी

कुशीनगर। जिले में नशे के कारोबार को धवस्त करने के लिए पुलिस लगातार कारवाही कर रही है इसी क्रम में शनिवार को तुर्कपट्टी पुलिस ने भी अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश राय पुत्र परशुराम राय अवैध गांजा की बिक्री करने के लिए जा रहा है, वहीं सूचना के आधार पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने उ0नि0 अभिषेक विश्वकर्मा, का0 रविन्द्र यादव, हे0का0 अमृत कुमार, का0 अरविन्द यादव, का0 विनोद कुमार एवं का0 उमेश यादव समेत अन्य को सुचना के आधार पर कारवाही के लिए आदेश दिया जिसके बाद पुलिस टीम को जोकवा बाजार के पास एक व्यक्ति दिखा जिसके ऊपर पुलिस को सन्देह गया और पुलिस व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया तो व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश राय बताया, उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मुकेश राय के पास से 300 ग्राम अवैध गांजा, 292 पीस मिट्टी का चीलम, 25 पीस ब्लैंक स्मोक कैन, 50 पीस सफेद पारदर्शी छोटे पाउच, 01 इलेक्ट्रानिक तराजू और 1330/- रुपया नगद बरामद हुआ। उक्त बरामद सामानों के साथ मुकेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 47/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई प्रारंभ किया गया, तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में पता किया जा रहा है।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking