News Addaa WhatsApp Group

दो दिवसीय द्वितीय राज्यस्तरीय ताईक्वाँडो चैंपियनशिप का हुआ समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 22, 2023  |  6:14 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो दिवसीय द्वितीय राज्यस्तरीय ताईक्वाँडो चैंपियनशिप का हुआ समापन
  •  ताईक्वाँडो चैंपियनशिप में  कुशीनगर जनपद बना  ओवर आल चैंपियन  
  • बेस्ट फाइटर सोनू चौहान व बेस्ट फाइटर अवार्ड बिंदु गुप्ता को मिला
  • स्थान सिद्धार्थनगर व तृतीय स्थान पर बस्ती जनपद  रहा

कसया/कुशीनगर । बुद्ध पीजी कॉलेज  कुशीनगर के औडोटोरियम हॉल में दो दिवसीय द्वितीय राज्यस्तरीय ताईक्वाँडो चैंपियनशिप का समापन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  नगर पालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि  राकेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चौकी इंचार्ज  विवेक कुमार पाण्डेय,   महिला थानाध्यक्ष कुशीनगर  रेखा देवी, एसआई अंजलि त्रिपाठी रही।कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार सोनकर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष ने किया। मुख्य निर्णायक के रूप में दीपक मद्धेशिया,संजना श्रीवास्तव, बिंदु गुप्ता,अजीत चौहान रहे। अतिथियों का स्वागत दीपक मद्धेशिया सचिव,उ.प्र. ताईक्वाँडो एसोसिएशन ने स्मृति चिह्न प्रदान करके किया। कार्यक्रम में पांच जनपद-बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज व कुशीनगर के दो सौ  खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान कुशीनगर जनपद, द्वितीय स्थान सिद्धार्थनगर, तृतीय स्थान बस्ती जनपद का रहा l ओवर आल चैंपियन कुशीनगर जनपद रहा l 

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

बेस्ट फाइटर बॉयज सोनू चौहान व बेस्ट फाइटर गर्ल्स बिंदु गुप्ता को दिया गया।अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र  प्रदान कर कार्यक्रम का समापन हुआ । इस अवसर पर कुश मद्धेशिया, भीम बली सिंह, मनीषा, श्वेता, रंजना सहित कॉलेज के शिक्षक व ताईक्वाँडो ट्रेनर, शिक्षक आदि उपस्थित रहें l 

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking