News Addaa WhatsApp Group

खड्डा इलाके में जंगल से भटक कर आए दो हिरण, वनविभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 25, 2022  |  9:05 PM

667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा इलाके में जंगल से भटक कर आए दो हिरण, वनविभाग ने बढ़ाई सतर्कता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में सीमावर्ती बिहार व महराजगंज के सोहगीवरवां वन अभयारण्य के जंगलो से भटक कर जंगली जानवर अक्सर चले आते हैं। खड्डा वनरेंज क्षेत्र के तुर्कहां की सरेह व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पड़री मेंहदिया में एक व्यस्क व एक शावक हिरण भटकते हुए चले आए जहां शावक हिरण को वनविभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ लिया। ईलाज के बाद पुन: जंगल में छोड़ने की तैयारी में वनविभाग जुटा हुआ है।

खड्डा क्षेत्र के तुर्कहां गांव के सरेह में गेहूं व केले के खेत में एक व्यस्क हिरण को देखकर लोगों ने वनविभाग को सूचना दी वहीं पड़री मेहंदिया गांव से भी एक शावक हिरण को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ लिया। वनक्षेत्राधिकारी खड्डा वीके यादव ने बताया कि तुर्कहां गांव में हिरण की निगरानी के लिए टीम लगाई गयी है वह रात में अपने जंगली ठिकाने को वापस हो जाएगा जबकि शावक हिरण चोटिल है जिसका उपचार कराया जा रहा है। स्वस्थ होने पर सोहगीवरवां वन अभ्यारण्य के जंगलो में छोड़ दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking