Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कुशीनगर जनपद के दो शायर प्रयागराज मे सम्मानित।

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Sep 20, 2021, 10:11 AM IST • अब तक 868 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय उपनगर के नामचीन शायर डा•इम्तियाज़ समर व डा•अर्शी बस्तवी नरायनपुर को उनकी रचनाओं के लिए अकबर इलाहाबादी के 100 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दुस्तान ऐकडमी के सभागार प्रयागराज में 19 सितम्बर को मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार व कार्यक्रम के अध्यक्ष असलम इलाहाबादी गुफ़्तगू त्रैमासिक पत्रिका के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी व तमाम साहित्यकारों के हाथों अकबर इलाहाबादी स्मृति सम्मान 2021 प्रदान किया गया। यह सम्मान देश के अनेक प्रान्तों से आये करीब 35 रचनाकारों को दिया गया। वहीं कुशीनगर के शायर डा•इम्तियाज समर व अर्शी बस्तवी भी शामिल रहे। उन्हें यह सम्मान पाकर प्रयागराज से लौटने के बाद कप्तानगंज में साहित्यकारों, कवियों, प्रबुद्धजनो,और पत्रकारों ने डा•इम्तियाज समर और अर्शी बस्तवी को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने मिले सम्मान के प्रति नगरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये सम्मान मिलने के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। डा•समर व अर्शी बस्तवी को अकबर इलाहाबादी स्मृति सम्मान से सम्मानित होने पर स्थानीय प्रभात काव्य संस्था के अध्यक्ष प•उमाशंकर मिश्र मनुज, इन्द्रजीत गुप्त,बेचू•बी•,नुरूद्दीन नूर, बेनीगोपाल शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद,डा•निसार अहमद सिद्दीकी,हरे राम गुप्त,अशफाक अहमद खान इजींनियर इरसाद अहमद ख़ान, रामरेखा राय आदि ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi