News Addaa WhatsApp Group

भाजपा की नीतियों का 55 जिलों में प्रचार करते हुए दो कार्यकर्ताओं के पडरौना आगमन पर हुआ स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2023  |  6:48 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा की नीतियों का 55 जिलों में प्रचार करते हुए दो कार्यकर्ताओं के पडरौना आगमन पर हुआ स्वागत

पडरौना/कुशीनगर। भाजपा की नीतियों और योजनाओं का साइकिल द्वारा पूरे प्रदेश में प्रचार प्रसार करते हुए सन्त कबीर नगर जनपद से निकले रणविजय सिंह और अरविंद सिंह मंगलवार को पडरौना नगर पहुँचे।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निवास पर उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया। साथ ही उनका स्वागत और अभिनन्दन भी किया गया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने बताया कि भाजपा के पत्रक और प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण करते हुए साइकिल द्वारा 55 जिलों की यात्रा की गई है जो कि अनवरत जारी है। आगामी तीन माह में सम्पूर्ण प्रदेश तक लोगों को भाजपा के पक्ष में जागरूक करने और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलने की नींव तैयार करने के लिए उन्होंने दोनों कर्मयोगियों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया साथ ही बताया कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा अपने शीर्ष पर है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान उनके साथ बृजेश शर्मा,शिव मद्धेशिया,अजय शर्मा, छोटु साह रवि शर्मा, अभय मारोदिया,संदीप जायसवाल,सोनु शर्मा सन्तोष चौहान,काशी राजभर पिंटू साह शशांक शर्मा साजन साह पिंटू गुप्ता राजेश जायसवाल मनोज गुप्ता अनिल जायसवाल,अभिनव चौरसिया,कृष्ण पाण्डेय सहित अन्य युवा शामिल रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking