News Addaa WhatsApp Group

भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास : शलभ मणि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 21, 2023  |  7:23 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास : शलभ मणि
  • सदर विधायक ने किया विभिन्न गावों का भ्रमण, सुनी समस्याएं

कसया/कुशीनगर । डबल इंजन की सरकार जनता की सेवा के लिये समर्पित है, देश मोदी, योगी के नेतृत्व में रोज नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कर रहा है जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्त तक पहुंच रहा है l उक्त बाते देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने गुरुवार को फ़ाज़िलनगर विधान सभा के सरैया महंथ पट्टी, नदवा विशुनपुर, लक्ष्मीपुर महंथ, रहसूजनूबी पट्टी,देवीचक आदि गावों का दौरा करते हुए जनसम्पर्क के दौरान कहीं l इस दौरान सदर विधायक श्री मणि ने  बीजेपी कार्यक्रताओ का कुशल क्षेम भी जाना l जनसम्पर्क के दौरान सदर विधायक से सरैया महंथ पट्टी में किसानों ने मधुरिया रजवाहा में पानी, बिजली, ओवर हेड टैंक की समस्या से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने  सिचाई विभाग के अभियंता को फोन लगा क़र  मधुरिया रजवाहा की स्थिति के बारे में अवगत कराया और फटकार लगाई, तथा कहा कि  पानी के बिना किसानों की फसल सुख रही है एक से दो दिन में हेड से टेल तक पानी पहुंचना चाहिये नहीं तो सरकार द्वारा कार्यवाही  ककी जाएगी  | इसी क्रम में ग्रामीणों ने  विद्युत कटौती, लो वोल्टेज की समस्या के बारे  में विधायक को अवगत कराया,जिसको तत्काल उन्होंने बिजली विभाग के एक्ससीयन को फोन लगा क़र विजली व्यवस्था दुरुस्त करा कर सप्लाई सुचारु रूप से करने की हिदायत दी  |

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी, राजेश दूबे,दिग्विजय सिंह, दिवाकर मिश्रा  अजय तिवारी, विजय मिश्रा,बीरेंद्र सिंह,प्रशांत मिश्रा, अमरेश सिंह, डॉ. कमलेश दत्त पाण्डेय,डा. रमाकांत सिंह,उदयभान कुशवाहा,अजय गिरी, प्रदीप सिंह, राजेंद्र राव,महेश गिरी, मिंटू राव बृजेश सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking