खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कस्वा स्थित सिविल लाइन मुहल्ले के वार्ड संख्या 6 में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान पर रात की घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दुकानदार ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खड्डा पुलिस फुटेज के आधार पर घटना की खोजबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खड्डा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6, सिविल लाइन में किराना व्यवसायी रिंकू मद्धेशिया की किराने की दुकान है। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर कमरे में 2 घंटे तक चोरी करने प्रयास किए लेकिन अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। जिसका पूरा मामला दुकान में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सुबह जब रिंकू मद्धेशिया अपनी दुकान पर आए तो ताला टूटा देख कर सन्न रह गए तथा इस घटना की सूचना खड्डा पुलिस को दिया। खड्डा पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के उपरांत सीसीटीवी में कैद अज्ञात चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
— News Addaa (@news_addaa) March 16, 2022
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…