News Addaa WhatsApp Group

UP के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए कोरोना संक्रमित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2020  |  10:52 AM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए कोरोना संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। मौर्य ने बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण आने पर उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कोरोना संक्रमण के शरुआती लक्षण आने के बाद मैंने Covid-19 टेस्ट करवाया, जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वो सभी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच कराएं और कोविड नियमों का पालन करें।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 4,095 नये मामले, 80 रोगियों की मौत

बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित दो कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान का निधन भी हो चुका है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,095 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,03,101 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 80 और रोगियों की मौत होने के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 5,864 हो गई। मरने वाले रोगियों में सर्वाधिक 10 मेरठ, कानपुर नगर 9 तथा लखनऊ, बंदायू और रायबरेली के छह- छह रोगी शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों में सर्वाधिक 596 रोगी लखनऊ के, 217 गौतमबुद्ध नगर, 202 गाजियाबाद और 201 रोगी प्रयागराज के शामिल हैं। इससे पहले अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,444 रोगी ठीक हो चुके हैं जबकि इस दौरान 4,095 नये मामले सामने आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 50,378 है जबकि अब तक अस्पताल से 3,46,859 रोगी ठीक होकर छुट्टी पा चुके हैं। बुधवार को प्रदेश में एक लाख 64 हजार लोगों की जांच हुई और अब तक प्रदेश में एक करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी हैं।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking