News Addaa WhatsApp Group

UP: मंदिर के पुजारी को मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर हमला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2020  |  10:45 AM

768 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मंदिर के पुजारी को मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर हमला!

राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी पर हमला हुआ है. गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात में गोली मार दी गई. डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है. यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है.

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है. महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं. बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है. जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं. बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी है. सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी.

जमीन पर थी भूमाफियाओं की नजर

गोली लगने से महंत सम्राट दास की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी. प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है.

राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाया था

गोंडा की तरह ही राजस्थान के करौली में जमीन विवाद में पुजारी को जिंदा जला दिया गया था जिसमें साधु की मौत हो गई थी. राजस्थान के करौली जिले के बुकना गांव में मंदिर के जमीन विवाद में कुछ लोगों ने पुजारी को जिंदा जला दिया था. गंभीर रूप से जख्मी पुजारी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बागपत में नदी में मिली साधु की लाश

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी से साधु का शव मिलने से शनिवार को सनसनी फैल गई थी. साधु के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं. अज्ञात साधु की पहचान नहीं हो पाई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो पाई. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking