News Addaa WhatsApp Group

UP मे फिर गन्ना किसान ने की ख़ुदकुशी, प्रियंका ने योगी सरकार से पुछे सवाल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2020  |  6:55 AM

1,149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP मे फिर गन्ना किसान ने की ख़ुदकुशी, प्रियंका ने योगी सरकार से पुछे सवाल!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया.

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

  • मुजफ्फरनगर में किसान ने की खुदकुशी
  • प्रियंका बोलीं- मैंने पहले आगाह किया था

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते ही किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा. इस मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि मैंने पहले ही आगाह किया था.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ‘अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली. बीजेपी का दावा था कि 14 दिनों में पूरा भुगतान दिया जाएगा, लेकिन हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं.

क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर के सिसौली नई आबादी के रहने वाले गन्ना किसान ओमपाल का शव गुरुवार को सिसौली-हड़ौली मार्ग स्थित उसके खेत में बनी ट्यूबवेल के एक पेड़ पर लटका हुआ मिला. आरोप है कि खतौली चीनी मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते किसान के तीन बीघा के खेत में खड़ी गन्ने की फसल की पर्ची नहीं आई थी.

पर्ची नहीं मिलने के कारण किसान तनाव में था. मौके पर पहुंची पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश करने लगी तो वहां एकत्र लोगों ने शव नहीं उठने दिया. चीनी मिल प्रबंधन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन के बाद ही किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया गया.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking