News Addaa WhatsApp Group

UP: ‘फ्री पेट्रोल’ के लिए आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता, तिरंगा यात्रा में बोतल की लूट!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2021  |  12:46 PM

995 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ‘फ्री पेट्रोल’ के लिए आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता, तिरंगा यात्रा में बोतल की लूट!

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता की तिरंगा यात्रा के लिए बांटे जा रहे पेट्रोल को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. हालात ऐसे हो गए कि पुलिस तक को बुलाना पड़ गया और फिर वहां पुलिस ने लाठी भांजी. पेट्रोल पाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे पर कूदते नजर आए. पूरा अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि विधायक ने इस आरोप का खंडन किया है और इसका जिम्मेदार सपा को ठहराया है.ad4कौशांबी के चायल विधायक संजय गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली निकालने का एलान किया था. कौशांबी के भरवारी स्थित उनके किडनी स्कूल परिसर से यह जुलूस निकाला जाना था. जुलूस निकालने कुछ देर बाद ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पास के पेट्रोल पंप पर सैकड़ों समर्थक जुट गए. वहां जुटे लोगों के बीच बाइक और कार में पेट्रोल भरवाने के लिए खींचतान शुरू हो गई. जब मामला हाथ से निकलने लगा तो फिर बोतलों में भरकर पेट्रोल देने की व्यवस्था की गई. इसके बाद तो बोतल ले लेकर कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे.ad3अफरा-तफरी मचने के चलते पुलिस को भी बुलाना पड़ गया. इस दौरान पुलिस ने लाठियां भांजी तब जाकर मामला शांत हुआ. इस पूरे मामले को लेकर चायल के विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि सब कुछ ठीक चल रहा था. समाजवादी पार्टी के कुछ लोग जबरन भाजपा समर्थकों में घुस गए. उन्हें ही बोतल में पेट्रोल दिया गया होगा. भाजपा के सारे कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से ही थे. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है और लोग भाजपा विधायक की खिंचाई कर रहे हैं.

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...



संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking