News Addaa WhatsApp Group

UP BOARD EXAMS की तारीखों का ऐलान, यहाँ देख ले एग्‍जाम की पूरी डेटशीट!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2021  |  5:20 PM

952 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP BOARD EXAMS की तारीखों का ऐलान, यहाँ देख ले एग्‍जाम की पूरी डेटशीट!

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि 24 अप्रैल से हाई स्कूल और इंटर की परिक्षाएं होंगी. हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटर की परीक्षा 12 मई को समाप्त होंगी.

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 24 अप्रैल को शुरू होंगी. हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 10 मई को खत्म हो जाएगी और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 12 मई को समाप्त होंगी. हालांकि, अभी साफ नहीं है कि रिजल्ट कब आएंगे.

परीक्षाएं इस वर्ष 24 अप्रैल से शुरू होंगी. परीक्षा में कोरोना संक्रमण संबंधी दिशानिर्देश लागू रहेंगे. छात्रों को एग्‍जाम सेंटर में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा तथा मास्‍क, सेनिटाइज़र एग्‍जाम के दौरान अनिवार्य होंगे. एग्‍जाम की पूरी डेटशीट भी जारी कर दी गई है.

UP BOARD EXAMS 2021 की की पूरी डेटशीट!


इससे पहले CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेट्स भी जारी हो चुकी हैं. बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होकर 10 जून 2021 तक आयोजित की जाएगी. सभी स्‍टेट बोर्ड इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण हुई ऑफलाइन क्‍लासेज़ के नुकसान के चलते परीक्षाएं देरी से शुरू कर रहे हैं. हालांकि, बिहार बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 फरवरी से जारी हैं.
उत्तर प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्‍कूल भी आज 10 फरवरी से खुल गए हैं. 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्‍कूल पहले ही खोले जा चुके हैं और कक्षा 1 से 5 तक के बच्‍चों के स्‍कूल 01 मार्च से शुरू होने हैं. स्‍कूलों में रोटेशनल अटेंडेंस लागू रहेगी और एक कक्षा के छात्रों को सप्‍ताह में केवल 2 ही दिन स्‍कूल आना होगा. छात्र अभिभावकों के सहमति पत्र के साथ ही स्‍कूल जाकर क्‍लास अटेंड कर सकेंगे.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking