उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल, यहां रोड पर जा रहे एक ऑटो रिक्शा को जब पुलिस ने रुकवाया तो उसमें सवार लोगों को देखने के बाद पुलिस हैरान रह गई. ऑटो रिक्शा में चालक सहित 27 लोग सवार थे. पुलिस ने जब एक-एक गिनती करके सभी लोगों को उतारा यह संख्या 27 निकली.
एक ऑटो रिक्शा, 27 सवारी. पुलिस ने पकड़ा, ऑटो हुआ सीज.
📍- फतेहपुर pic.twitter.com/gFUEucuPTi— News Addaa (@news_addaa) July 12, 2022
जानकारी के अनुसार, यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोग एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर निकले थे. बिंदकी क्षेत्र के ललौली चौराहे पर पुलिस ने देखा कि ऑटो का ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार में ऑटो चला रहा था. पुलिस ने दौड़ाकर ऑटो को रोक लिया. इसके बाद पुलिस ने एक-एक करके बच्चों और बड़ों को बाहर निकाला. पुलिस ने गिनती की तो चालक सहित 27 लोग ऑटो से निकले. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ऑटो रिक्शा को सीज कर दिया है.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…