News Addaa WhatsApp Group

UP TGT PGT Recruitment 2021: यूपी में टीचर्स की जबर्दस्त वैकेंसी, 15 हजार से ज्यादा पद खाली; ऐसे करें आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2021  |  1:26 PM

982 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP TGT PGT Recruitment 2021: यूपी में टीचर्स की जबर्दस्त वैकेंसी, 15 हजार से ज्यादा पद खाली; ऐसे करें आवेदन

UP TGT PGT Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा सेवा बोर्ड (यूपीएसईएसबी), इलाहाबाद ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (पीजीटी) के पद के लिए एक नई अधिसूचना upsessb.org पर जारी कर दी गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB भर्ती 2021 के लिए 16 मार्च 2021 से आधिकारिक वेबसाइट pariksha.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. यूपी शिक्षक रजिस्ट्रेश के लिए आखिरी तारिख की 11 अप्रैल 2021 है.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

UPSESSB TGT PGT भर्ती के अंतर्गत कुल 15198 वैकेंसी उपलब्ध हैं, जिनमें से 12603 UP TGT के लिए और 2595 भर्तियां UP PGT पदों के लिए उपलब्ध हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, यूपी शिक्षक अधिसूचना 29 नवंबर 2020 को प्रकाशित हुई थी और कुछ कारणों से रद्द कर दी गई थी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. जिसमें 500 में से नंबर दिए जाएंगे.

UPSESSB TGT PGT महत्वपूर्ण तारीखें

• रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तारीख – 16 मार्च 2021
• रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 11 अप्रैल 2021
• शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख – 13 अप्रैल 2021
• आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारिख – 15 अप्रैल 2021.
• यूपी शिक्षक परीक्षा तारीख – घोषणा होना अभी बाकी है.

यूपी टीजीटी पीजीटी शैक्षणिक योग्यता:

• टीजीटी – प्रासंगिक विषय में स्नातक डिग्री और बी.एड या समकक्ष
• पीजीटी – पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ बी.एड.

यूपी टीजीटी पीजीटी आयु सीमा:

  • उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए

UPSESSB TGT PGT वेतन

  • टीजीटी – 44900-142400 रुपये, पे लेवल 8, ग्रेड पे – 4600
  • पीजीटी – 47600-151100 रुपये, पे लेवल 8, ग्रेड पे -4800

यूपी टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा

यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा पैटर्न

• इसमें 125 MCQ होंगे
• परीक्षा के कुल अंक 500 हैं
• प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा

UPSESSB TGT और PGT भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार 15 मार्च से 16 अप्रैल 2021 तक यूपी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:

• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पोस्ट के लिए रजिस्टर करें
• आवेदन शुल्क का भुगतान करें
• आवेदन पत्र जमा करें

संबंधित खबरें
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

दुष्कर्म प्रकरण में चर्चित चिरंजीव जूनियर हाईस्कूल को बीईओ ने किया सील
दुष्कर्म प्रकरण में चर्चित चिरंजीव जूनियर हाईस्कूल को बीईओ ने किया सील

शिकायत और वायरल वीडियो के बाद लगातार निरीक्षण में स्कूल बन्द मिला बीईओ बोलेकानूनी…

बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद
बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद

चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर के 236 बच्चों का होगा नामांकन बीईओ बोल अवैध…

सिकटा निवासी पवन बने आइएएस, दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक हुआ हासिल
सिकटा निवासी पवन बने आइएएस, दूसरे प्रयास में 334वीं रैंक हुआ हासिल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर।पडरौना तहसील अन्तर्गत ग्रामसभा सिकटा निवासी पवन कुमार पाण्डेय ने संघ लोक सेवा आयोग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking