News Addaa WhatsApp Group

UP: चलती ट्रेन में ससुरालियों को जहर देकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन, मचा हड़कंप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 8, 2023  |  1:23 PM

1,391 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: चलती ट्रेन में ससुरालियों को जहर देकर फरार हुई नई नवेली दुल्हन, मचा हड़कंप
लुटेरी दुल्हन के मामले आपने पहले भी कई बार सुने होंगे, लेकिन आज जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे ज्यादातर फिल्मों में ही आपने देखा होगा. यहां दूल्हे का परिवार ट्रेन में सवार होकर खुशी-खुशी दुल्हन को अपने घर लेकर जा रहा था. मगर रास्ते में उनके साथ वह हो गया जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा.
ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन से सामने आया है. दरअसल राजस्थान से मुगलसराय आए एक परिवार ने अपने बेटे की शादी कराई और वह ट्रेन में नई दुल्हन के साथ राजस्थान लौटने लगे. मगर इसी बीच दूल्हे और उसके परिजनों को दुल्हन ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर चमका दे दिया. आरोप है कि दुल्हन ने अपने आशिक के साथ मिलकर ट्रेन में ही दूल्हे समेत सारे परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया और मौका पाकर सामान लूट कर युवक के साथ फरार हो गई. दूल्हा सहित परिवार के सभी सदस्यों को बेहोशी की हालत में रेलवे पुलिस ने इटावा रेलवे स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाया. बता दें कि यह शादी दलाल के माध्यम से हुई थी. दूल्हे का परिवार दुल्हन को लेकर मरुधर एक्सप्रेस से अजमेर जा रहा था.

विस्तार से जानिए पूरा मामला

दरअसल अजमेर के रहने वाले शांतिलाल जैन को अपने भतीजे अंकित की शादी की चिंता थी. वह बनारस आए हुए थे. मिली जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान वहां उनकी मुलाकात एजेंट से हुई. बताया जा रहा है कि एजेंट से उन्होंने अपने भतीजे की शादी का जिक्र कर दिया. एजेंट ने उनसे कहा कि मुगलसराय के पास एक गांव में वह उनके बेटे की शादी करवा देगा.

खुशी-खुशी शादी भी हुई

मिली जानकारी के मुताबिक, शांतिलाल जैन दूल्हा अंकित जैन को लेकर परिवार सहित मुगलसराय पहुंच गए. वहां मुगलसराय स्टेशन से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर एक घर में गुड्डी नाम की दुल्हन के साथ शादी की रस्में हुई. 6 जनवरी को दुल्हन की विदाई हो गई. खुशी-खुशी दूल्हे के परिजन, दूल्हा और दुल्हन को लेकर मरुधर एक्सप्रेस के जरिए राजस्थान के लिए बनारस स्टेशन से निकले,
रास्ते में मिला युवक और दे दिए चाय-बिस्किट: ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी. इटावा जंक्शन स्टेशन पर इन चारों यात्रियों को उतार लिया गया और इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इन सभी का उपचार चल रहा है.
इस पूरे मामले पर रेलवे क्षेत्र अधिकारी सुदेश गुप्ता ने बताया, “मरुधर एक्सप्रेस से 4 लोग नशे की हालत में इटावा जंक्शन के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर उतारे गए. सूचना यह प्राप्त हुई थी कि इनके साथ जहर खुरानी हुई है. सूचना पर जीआरपी पुलिस के द्वारा इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूछताछ में पता चला यह लोग राजस्थान के निवासी है. इन्होंने मुगलसराय के किसी गांव में अपने लड़के की शादी किसी एजेंट के माध्यम से कराई थी, जिसमें उन्होंने कुछ पैसे भी दिए थे. जब उस लड़की को शादी के बाद लेकर आ रहे थे उसी दौरान उस लड़की व उसके सहयोगियों ने कॉफी में नशीला पदार्थ दे दिया. जब यह लोग सो गए, तब लड़का- लड़की ट्रेन से उतर कर चले गए. इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है.”

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking