News Addaa WhatsApp Group

UP: दरवाजे पर खड़ी थी बारात, दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से लेकर भागा प्रेमी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2023  |  5:47 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: दरवाजे पर खड़ी थी बारात, दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से लेकर भागा प्रेमी

उत्तर प्रदेश। घर में खुशी का माहौल था। दरवाजे पर बारात आ चुकी थी। सभी लोग वरमाला की तैयारी कर रहे थे। दुल्हन को सजने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा गया, लेकिन वह यहां से वापस ही नहीं आई। दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई. बारात आने के ठीक पहले यह खबर सुनकर दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस से दुल्हन को बरामद करने की गुहार लगाई. इस सूचना के बाद जहां वधू पक्ष अपनी बेटी की तलाश में जुटा हुआ है, तो वहीं वर पक्ष बारात की तैयारी में खर्च हुए धन की वापसी की बात कह रहा है. जबकि पुलिस टीम दुल्हन की तलाश किए जाने की बात कह रही है.

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

शादी से कुछ देर पहले ही दुल्हन के ब्यूटी पार्लर से रफूचक्कर होने का यह मामला हमीरपुर की सदर कोतवाली इलाके का है. यहां पुराने बेतवा घाट से बारात आनी थी. एक तरफ वर पक्ष बारात लेकर जाने की पूरी तैयारी में था, तो वहीं वधू पक्ष बारातियों का स्वागत सत्कार करने की तैयारी कर चुका था, और बेटी को सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा जा चुका था. चाची भी लड़की के साथ ब्यूटी पार्लर गई हुई थी. लेकिन जब चाची ब्यूटी पार्लर से अकेली घर लौटी तो शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई.

दरअसल, चाची ने लड़की के पिता सहित परिजनों को बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उनकी बेटी को ब्यूटी पार्लर से अपने साथ भगा ले गया है. तुरंत यह जानकारी वर पक्ष को दी. इस सूचना के बाद से ही वर पक्ष के घर में भी डीजे की आवाज़ थम गई है और मायूसी-सी छा गई है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking