News Addaa WhatsApp Group

UP: सिरफिरे आशिक की धमकी- ‘दूल्हे राजा करिश्मा मेरी है, बारात मत लाना वरना…’! दूल्हे के घर के बाहर चिपका मिला धमकी भरा पोस्टर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2023  |  12:29 PM

2,474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सिरफिरे आशिक की धमकी- ‘दूल्हे राजा करिश्मा मेरी है, बारात मत लाना वरना…’! दूल्हे के घर के बाहर चिपका मिला धमकी भरा पोस्टर

एक बड़ी मशहूर कहावत है कि इश्क और जंग में सब जायज होता है. लगता है इन दिनों यूपी में रहने वाले एक शख्स ने इस बात को कुछ ज्यादा ही संजीदगी से ले लिया. दरअसल एक दबंग शख्स ने अपनी कथित प्रेमिका के दूल्हे को एक ऐसा लेटर लिखा, जिसे पढ़ हर कोई सहम जाएगा. शख्स ने धमकी देते हुए लेटर में लिखा कि दूल्हे राजा.. करिश्मा मेरी है..! बारात लेकर मत आना… नहीं तो शमशान बना दूंगा!

लड़की के कथित प्रेमी ने लिखा कि कान खोलकर सुन मोन्टू सिंह दूल्हे राजा करिश्मा मेरी है, बारात लेकर मत आना… नहीं तो तू जिन्दा नहीं बचेगा. बारात शमशान बना दूंगा, साथ ही लेटर में लिखा कि जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो… वही बारात में आये. अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बारात में चलेगी. – यार डिफॉल्टर. यह डायलॉग किसी फिल्म के नहीं, बल्कि एक लड़की के कथित प्रेमी का है.

इन डायलॉग को बाकायदा लिखकर और पोस्टर बनाकर दूल्हे राजा मोन्टू के घर के बाहर और आसपास चिपकाया गया है. पूरा ये मामला हापुड़ जिले के सिंभावली कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है. जब से यह धमकी भरे पोस्टर लगे हैं, गांव के लोगों की सांसें अटकी हुई हैं. पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking