कसया, कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुशीनगर में योग प्रशिक्षक आदित्य द्विवेदी के लाडले वैभव कृष्ण द्विवेदी के जन्मदिन के सुअवसर पर कसया में देवरिया रोड पर स्थित स्वास्तिक मेडी केयर परिसर में सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आंवले के पौधे का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया गया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पौधरोपण पुनीत कार्य है और पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान को जन अभियान बनाने की जरूरत है। हम लोग अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने लगें तो पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। आदित्य द्विवेदी ने सभी का आभार प्रकट करते हुये नयी दिशा को पौधों हेतु आर्थिक सहयोग किया।
इस अवसर पर दिव्यम द्विवेदी, डा0 गौरव मणि त्रिपाठी, डा0 राजेश गुप्ता, अंगद पांडेय, विवेक द्विवेदी इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…