News Addaa WhatsApp Group

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हाटा पुलिस को मिली सफलता

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 25, 2025  |  5:03 PM

282 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली हाटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

इसी क्रम में थाना कोतवाली हाटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 624/2025, धारा 111(2)(b), 221, 308(2), 318(4), 61(2) बीएनएस से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज कुमार यादव पुत्र मनोज कुमार यादव निवासी ग्राम अलावलपुर, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया, उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को दिनांक 25 दिसंबर 2025 को समय लगभग 10:55 बजे पगरा तिराहे से पहले गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचरन सरोज एवं कांस्टेबल रंजीत कुमार शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking