News Addaa WhatsApp Group

Vinay Prakash Gond Ramkola/रामकोला: कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर विधायक ने दी होली की बधाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 16, 2022  |  5:10 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vinay Prakash Gond Ramkola/रामकोला: कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर विधायक ने दी होली की बधाई

रामकोला/कुशीनगर। बुधवार को रामकोला ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान एवं होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोंड पहुंचे।कार्यक्रम में बूथ प्रमुख, सेक्टर प्रमुख सहित सभी मोर्चे के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की होली मिलन में काफी धूमधाम रही।विधायक श्री गोंड ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।बतौर मुख्य अतिथि विधायक श्री गोंड ने कहा कि इस बार चार प्रदेशों में भाजपा की जीत, होली पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष उल्लास लेकर आयी है।

उन्होंने कहा कि आपके प्रेम और मेहनत की वजह से जो सफलता हासिल हुई है।उसका परिणाम विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास के रूप में आने वाले समय में दिखाई देगा।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ जी के कारण पूरे देश व प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को होली मनाने का विशेष अवसर मिला है।उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा के सुशासन से जनता के चेहरे खिले हुए हैं।उन्होंने कहा कि होली पर्व अमन चैन के साथ मनाये।कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनुप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।

इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, आशुतोष गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव, दरोगा कुंवर सिंह, भानु प्रताप यादव, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड,मनोज गोविन्द राव लल्लन जी, विश्वजीत गोविन्द राव, राजेश मिश्रा, दिनेश चन्द, विशाल चन्द,अमित गोविन्द राव,विजेन्द्र गोविन्द राव, रविन्द्र प्रजापति,अमरजीत गोविन्द राव, गोलू बाबा, मृत्युन्जय पाण्डेय,रविन्द्र गोंड, प्रतीक श्रीवास्तव, चन्द्रादित्य गोविन्द राव,मकरा गोविन्द राव,दिनेश गोंड, लक्की श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking