News Addaa WhatsApp Group

विशुनपुरा: तेतरी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2022  |  6:19 PM

1,279 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: तेतरी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र के पखनहा गांव स्थित सावरी तेतरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को छात्र छात्राओं के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाब लगाकर और पुष्प वर्षा कर रंगों के त्योहार होली की मंगल कामना की गई।

विद्यालय परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य पूनम कुशवाहा ने कहा कि हमारा देश पुरातन काल से ही उत्सवधर्मी रहा है, होली सिर्फ रंगो का ही त्यौहार नहीं है बल्कि यह सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है।यह पर्व आपसी आत्मीयता एवं सहभागिता का अनूठा पर्व है। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रिका कुशवाहा ने कहा कि होली पर्व अधर्म पर धर्म का विजय का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा की त्यौहार का सजीव चित्रण तभी संभव है जब हम अपनी अच्छी सोच एवं सकारात्मक विचारों को उन्नतशील बनाएं। होली मिलन समारोह की शुरुआत शिक्षकों द्वारा बच्चों को तिलक लगाने से हुई।छात्रों ने गुरुजनों को होली पर्व की शुभकामनाएं दिया तो गुरुजनों ने छात्रों को भी मंगल कामना का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान अमरनाथ पांडेय, अरविंद प्रभु, सरोज, मंजू अभयराज ,विशाल , अभिराज, शाक्षी गुप्ता ,खुशी यादव , आसिफ अली सबनम खातून, विवेक , नीरज चौहान आदि उपस्थित रहे

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking