News Addaa WhatsApp Group

क्रिकेट प्रतियोगिता में विशुनपुरा की टीम ने फाजिलनगर को हराया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 21, 2021  |  5:23 PM

795 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्रिकेट प्रतियोगिता में विशुनपुरा की टीम ने फाजिलनगर को हराया

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के मोरवन गांव के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें लीग मैच में फाजिलनगर की टीम को हराकर विशुनपुरा की टीम ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले विशुनपुरा के अखिलेश को मैन आफ द मैच दिया गया।

आज की हॉट खबर- IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी...

मोरवन गांव में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां लीग मैच मंगलवार को क्षेत्रीय टीमों विशुनपुरा व फाजिलनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फाजिलनगर के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विशुनपुरा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में अखिलेश के 63 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 238 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाजिलनगर की टीम 5 विकेट पर 185 रन ही बना सकी। खेल की शुरूआत उर्दहा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवधन सिंह उर्फ पुट्टू बाबू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।

इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव, दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking