News Addaa WhatsApp Group

विवेकानंद संदेश यात्रा 15 जनवरी को पहुंचेगी कुशीनगर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 5, 2023  |  6:02 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विवेकानंद संदेश यात्रा 15 जनवरी को पहुंचेगी कुशीनगर

कसया/कुशीनगर। स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा* के भाव और मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के ध्येय के साथ विवेकानंद केंद्र की स्थापना 7 जनवरी 1972 को विवेकानंद शिला स्मारक कन्याकुमारी पर भगवा ध्वज फहराकर की गई थी।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

इस वर्ष 7 जनवरी को विवेकानंद केंद्र की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे है।आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जन जन तक विवेकानंद के संदेशों को पहुंचाने के लिए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी देशभर में विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जा रही है।उत्तर प्रदेश में यह संदेश यात्रा 12 जनवरी 2023 को लखनऊ से प्रारंभ होगी।यात्रा प्रदेश भर के 25 जिलों में भ्रमण करते हुए लखनऊ में 22 जनवरी 2023 को पूर्ण होगी।यह जानकारी कुशीनगर में यात्रा के सहसंयोजक डॉ निगम मौर्य ने दी।यह यात्रा कुशीनगर में 15 जनवरी 2023 को सायं 3:00 बजे पहुंचेगी। इस यात्रा का प्रबंधन और स्वागत करने के लिए कुशीनगर में एक स्वागत और प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इसके संयोजक बुध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सिद्धार्थ पांडेय हैं। यात्रा की तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा इत्यादि तय करने को लेकर आज समिति के सदस्यों की बैठक बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में की गई।इसमें यात्रा की रूपरेखा, यात्रा के मार्ग, स्वागत के स्थान और यात्रा का स्वरूप इत्यादि तय किया गया। बैठक में निश्चय हुआ कि विवेकानंद जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुशीनगर में तीन स्थानों पर विवेकानंद यात्रा के प्रवासियों का स्वागत किया जाएगा। प्रथम स्वागत डॉ निगम मौर्य की देखरेख में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर होगा दूसरा स्वागत डॉ रवि शंकर राव की देखरेख में कसया ओवर ब्रिज के पास होगा।

यात्रा कसया बाजार होते हुए शहीद अमिय चौक के पास पहुंचेगी। वहां पर यात्रा का स्वागत डॉ अनिल सिन्हा के देखरेख में किया जाएगा। पुनः यहां से यात्रा रात्रि प्रवास हेतु पडरौना के लिए रवाना हो जाएगी।आज की इस बैठक डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ निगम मौर्य, डॉ सी बी सिंह, डॉ चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ रविशंकर राव, श्री अविनाश चंद्र मिश्र, श्री राजेंद्र द्विवेदी, श्री राम नगीना,श्री श्रवण जी,श्री अमन जी उपस्थित रहे।बैठक में विवेकान्दन संदेश यात्रा से स्वयंसेवी संगठनों,समाजसेवियों,प्रबुद्धजनों ,शैक्षिक संस्थानों और गणमान्य लोगों को जोड़ने और व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु सहमति बनी।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking