News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में आज क्या हुआ? धोखाधड़ी कर गहने लेकर भाग जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 4, 2022  |  5:58 PM

1,030 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में आज क्या हुआ? धोखाधड़ी कर गहने लेकर भाग जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
  • चौबीस घन्टे के अन्दर घटना का अनावरण, आभूषण व एक अदद मोटर साईकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । जनपद में अपराध एवं अफराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.04.2022 की शाम थाना कुबेरस्थान पर वादी श्री गौरव पाण्डेय पुत्र राजेश कुमार पाण्डेय ग्राम अमवा बुजुर्ग पोस्ट कुबेरस्थान जनपद कुशीनग द्वारा तहरीर दी गयी कि वादी के दरवाजे पर दो व्यक्ति साधू के वेश में आकर ग्रह दोष बताकर वादी की नानी दुर्गावती देवी पत्नी पारसनाथ द्विवेदी निवासी अमवा बुजुर्ग से एक अंगुठी, दो बाली ले लिए तथा उक्त सोने की सामग्री को एक पुड़िया में बंद करके आगंतुक को कुल देवी के पास भेज देने और अपनी बाइक से भाग जाने के बारे मे तहरीर दी गयी। पुलिस द्वारा तत्काल तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/2022 धारा 406 भादवि0 पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतू पुलिस की कई टीमें लगायी गयी। आज दिनांक 04.04.2022 को थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा अमवा बुजुर्ग मोड़ के पास से घटना सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1.शेरा पाण्डेय पुत्र ओकार नाथ पाण्डेय सा0 त्रिलोकपुर थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर, 2.विशाल उर्फ छट्ठू पाण्डेय पुत्र नेहरुलाल सा0 उपरोक्त निवासी त्रिलोकपुर थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद पीली धातु की कान की बाली व एक अदद पीली धातु अंगूठी व घटना में प्रयुक्त वाहन एक अदद मो0सा0 को बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि0 की बढोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विकास की नई राह: विधायक  के प्रयास से...

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 33/2022धारा 406/411 भादवि0 थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1 शेरा पाण्डेय पुत्र ओकार नाथ पाण्डेय सा0 त्रिलोकपुर थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर
2. विशाल उर्फ छट्ठू पाण्डेय पुत्र नेहरुलाल सा0 उपरोक्त निवासी त्रिलोकपुर थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-

  1.  दो अद पीली धातु की कान की बाली
  2. एक अदद पीली धातु अंगूठी
  3. मो0सा0 TVS-XL 100 इंजन नं0- P7010019 चेचिस नं0- MD621BP24M3L05118

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 दीनानाथ यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर, उ0नि0(प्रशिक्षु) आकाश कुमार ग्वाल थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर ,का0 राजेश कुमार गुप्ता थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर,का0 संजीव कुमार थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

थाना जटहांबाजार: थाना जटहांबाजार पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र रक्षा साकिन कोठिलवा माघी थाना को0 पड़रौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0-47/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कुबेरस्थान: थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त विकाऊ पुत्र उदय साकिन गांगरानी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0-35/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कसया: थाना कसया पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1.वीरेन्द्र पुत्र श्रीराम, 2.नागेन्द्र पुत्र श्रीराम साकिनान महुई खुर्द थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद मोटर साईकिल UP 57 H 2416 व कुल 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0-305/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना पटहेरवा: थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त मो0 ताहिर पुत्र मुतलील साकिन घुघली वार्ड न0 1 जनपद महराजगज को गिरफ्तार कर मौके से पिकप वाहन UP 56 T 6972 से ले जायी जा रही 02 राशि गाय व एक राशि बछड़ा बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-108/22 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 207 एमवी एक्ट में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना कुबेस्थान: थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारंटी अभियुक्तों 1.राजकुमार पुत्र बालकिशुन पिपराजटामपुर थाना कुबेरस्थान कुशीनगर, 2. बालकिशुन पुत्र स्व0 छट्ठू निवासी पिपराजटामपुर थाना कुबेरस्थान कुशीनगर को अन्तर्गत मु0न0 348/2021 धारा 372 सीआरपीसी, 3.तुफानी पुत्र स्व0 जगरनाथ चौहान सा0 बरहज थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर सम्बन्धित धारा 323/504/506 भा0द0वि0 में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना तुर्कपट्टी: थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त 1.प्रकाश पुत्र महन्थ साकिन गुरवलिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0न0 1247/21 धारा 323,504,506,308 भादवि0 में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही: जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 81 नफर अभियुक्त को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संबंधित खबरें
वीटीआर में बाघों की गणना, दिया गया प्रशिक्षण
वीटीआर में बाघों की गणना, दिया गया प्रशिक्षण

यूपी सीमा से सटे है बाल्मीकि टाइगर रिजर्व का जंगल यूपी के सालिकपुर पुलिस…

तमकुहीराज में विकास की नई राह: विधायक  के प्रयास से ‘जीरो बंधा’ मार्ग चौड़ीकरण को मिली ऐतिहासिक मंजूरी
तमकुहीराज में विकास की नई राह: विधायक  के प्रयास से ‘जीरो बंधा’ मार्ग चौड़ीकरण को मिली ऐतिहासिक मंजूरी

कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक असीम कुमार की सतत मेहनत और जनसेवा…

ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

खड्डा कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking