कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत गांव चिरगोड़ा धूसी में नवनिर्मित काली मंदिर के निर्माण में क्षेत्र के युवा समाजसेवी और व्यवसाई साहिल अहमद व खालिद सिद्धकी ने बढ़-चढ़कर हाथ बढ़ाते हुए निर्माण में नगदी और सामग्री देने की बात कहीं और मौके पर पहुंचकर मंदिर निर्माण समिति को नगद सहयोग राशि दिया तथा आगे और मदद करने की बात कही l मौजूद मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने खालिद सिद्धकी और साहिल अहमद को इस मंदिर निर्माण में मदद करने के लिए बहुत-बहुत आभार प्रकट किया और कहा कि आज के युग में लोग जात- पात व धर्म की राजनीति कर रहे हैं लेकिन युवा समाजसेवियों से समाज मे यह सन्देश जा रहा हैं कि जात -पति व धर्म की राजनीति करने वालों को इससे सीख लेनी चाहिएl हम सभी समिति के सदस्य युवा समाजसेवियों की प्रसंसा करते हुए इनके लिए काली माँ से मनोकामना करते हैं कि इनको आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद देl समाजसेवी साहिल अहमद व खालिद सिद्दीकी ने कहा कि आज की राजनीति व राजनेताओं ने लोगों को भेद -भाव मे बांट दिया है, लेकिन हम सभी के ईश्वर एक हैं,हमको जहां भी भगवान की पूजा करने की जगह मिले वहां पूजा कर लेऔर जितना संभव हो अपने कमाई का एक हिस्सा भगवान के चरणों में समर्पित करते हुए उनके लिए भी मन की शान्ति व आस्था के लिये कुछ किया जाए यही मानव जीवन के लिए सार्थक है l इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय जयसवाल, शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक कसया के सत्य प्रकाश राव, हैदर अली, कमलेश पटेल,धीरज पटेल, राम अवतार, राजकुमार पटेल, आजाद आदि समिति व गांव के लोग मौजूद रहेl
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…