News Addaa WhatsApp Group

श्री हनुमान जयंती पर युवकों ने निकाली शोभा यात्रा, जयकारा से गूंज उठा क्षेत्र

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 23, 2024  |  10:40 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्री हनुमान जयंती पर युवकों ने निकाली शोभा यात्रा, जयकारा से गूंज उठा क्षेत्र

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के अन्तर्गत श्री हनुमान जयंती पर शिवाजी नगर और पटेल नगर के युवाओं ने शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारा की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंंजता रहा। 

मंगलवार को हनुमान जयंती के मौके पर शिवाजी नगर ( बाबूछपरा मोरवन) और पटेल के हनुमान भक्त युवाओं ने गांव के खेल मैदान स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारा के साथ नंदछपरा बैरिया गाँव पहुंची , वहाँ से तमाम गाँवों का भ्रमण करते हुए भोदसी के रास्ते स्थानीय नगर स्थित चीनी मिल पहुंचने के बाद वापस हुई। इस दौरान श्री हनुमान जी के भक्त शोभा यात्रा में सम्मिलित होते रहे। शोभा यात्रा के दौरान लोगों द्वारा मौसम को देखते हुए जगह- जगह यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी किया गया था।

इस दौरान प्रसाद वितरण भी होता रहा और श्रद्धालुओं द्वारा जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। सभी भक्त एक रंग का कपड़ा पहने हुए थे। शोभा यात्रा में  धीरज यादव, सत्येंद्र सिंह, रामउदेन यादव, रुदल गोंंड, प्रियांशु गोंंड सहित सैकड़ों युवक शामिल रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking