News Addaa WhatsApp Group

युवक का शव घर आते मचा कोहराम, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 8, 2025  |  7:40 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवक का शव घर आते मचा कोहराम, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद पोस्टमार्टम से दूसरे दिन शव घर आने के बाद परिजन दहाड़े मारकर बिलख रहे थे। देर शाम शव का संस्कार कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

पडरौना- खड्डा मार्ग पर सोमवार को सूरजनगर चौराहे से पहले काली स्थान के समीप ट्राला से बाइक सवार की ठोकर लग जाने से नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सूरज राजभर पुत्र दिनेश राजभर उम्र लगभग 20 वर्ष की मौत हो गई जबकि साथी सवार प्रमोद पुत्र राजमंगल उम्र लगभग 25 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मंगलवार की दोपहर बाद शव घर आने पर ग्रामीणों का दरवाजे पर भीड़ जुट गई और घर वालों के चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। शव का पनियहवा घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking