सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक गेहूं के खेत में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला।जिसकी पहचान विवेक यादव (उम्र 24 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी केवलाचक,थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया की शाम को रामलीला देखने की बात कह कर मृतक घर से निकला था जबकि सुबह उसकी लाश एक पेड़ से लटकती हुई मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…