सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
असना गांव हॉटस्पॉट में तब्दील
कप्तानगंज कुशीनगर
विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा असना में आज एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा गांव को हॉटस्पॉट में तब्दील करते हुए सील किया गया और सात टीम बनाकर गांव में सर्वे कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार असना निवासी जय सिंह पुत्र नरसिंह सिंह उम्र 27 वर्ष जो 25 जून को मस्कट से अपने घर आया था तथा वहाँ पर बेल्डर का कार्य कर जीविकोपार्जन करता था। 1 जुलाई को कप्तानगंज सीएचसी पर जाकर अपना सेम्पलिंग कराया था जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो उसे राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही उसके सम्पर्क में आये परिवार जनों व आस पास के लोगों की सेंपलिंग की कार्यवाही की जा रही थी।इस दौरान डब्लूएचओ मॉनिटर विपिन कुमार सिंह,धनंजय सिंह,आरोग्य मित्र चन्दन कुमार श्रीवास्तव,एएनएम सारिका सिंह,नंदिता सिंह,संगिनी बिंदु यादव, मनोज ,प्रधान रामअशीष सिंह सहित लेखपाल,आंगनबाड़ी,आशा मौजूद रहे।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…