News Addaa WhatsApp Group Join करें

उतरप्रदेश -बिहार सीमा टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर हुई अधिकारियों की आकस्मिक संयुक्त बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 19, 2020  |  10:34 AM

1,954 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उतरप्रदेश -बिहार सीमा टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर हुई अधिकारियों की आकस्मिक संयुक्त बैठक

बैठक/कुशीनगर

आपके लिए और..- डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

👉उतरप्रदेश -बिहार सीमा टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर हुई अधिकारियों की आकस्मिक संयुक्त बैठक

👉बैठक में भाग लिये जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के साथ डीएम व एसपी गोपालगंज

👉कोरोना संक्रमण को लेकर आने जाने वाले यात्रियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर बनी दोनों प्रान्तों के अधिकारियों के बीच आपसी सहमति

आज मंगलवार को जिलाधिकारी भूपेन्द्र एस चौधरी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा जनपद गोपालगंज (बिहार) के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोपालगंज मनोज तिवारी के साथ कोरोना संक्रमण के बीच आने-जाने वाले बिहार प्रान्त के यात्रियों को दृष्टिगत रखते हुए थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत NH 28 टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर एक आकस्मिक बैठक की गयी, जिसमें एक दूसरे की समस्याओं को समझने और उनका निराकरण किए जाने पर सहमति जताई गयी। जिला प्रशासन जनपद गोपालगंज बिहार द्वारा यह अवगत कराया गया कि अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों के लिए गोपालगंज रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है और बिहार सीमा से ले जाने की भी व्यवस्था की गई है । उत्तर प्रदेश में बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सुविधा सहित उनके खाने और पेय जल की पूरे मार्ग पर प्रशासन और स्थानीय जनता द्वारा कैसी व्यवस्था की गई, इस सम्बन्ध में उन्हें जानकारी दी गई । गोष्ठी के उपरांत जिलाधिकारीऔर पुलिस अधीक्षक द्वारा हाइवे यातायात का निरीक्षण कर सभी थाना प्रभारियों को अधिकतम समय हाइवे पर रहकर यातायात नियमों के अनुपालन कराने की निर्देश दिये गए। साथ ही यातायात उपनिरीक्षक सहित ड्यूटी पर तैनात अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये कि बार्डर पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking