News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: एसडीएम ने सड़क से हटवाया अवैध अतिक्रमण

Farendra Pandey

Reported By:

May 24, 2022  |  10:19 PM

556 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एसडीएम ने सड़क से हटवाया अवैध अतिक्रमण

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा नरायन भड़सर में सड़क पर किया गया अतिक्रमण एसडीएम गोपाल शर्मा की पहल पर हटाया गया जिससे ग्रामीणों का 20 वर्षों से अवरुद्ध मार्ग चालू हो सका।जिस पर ग्रामीणों ने एसडीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीते सोमवार को गांव के पंचायत भवन पर प्रदर्शन कर एसडीएम को सड़क से अतिक्रमण हटाते हुए रास्ता चालू कराने की मांग की थी।

जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम गोपाल शर्मा ने मंगलवार को पुलिस व राजस्व की टीम को भेजकर सड़क से अतिक्रमण हटवाने के साथ सड़क को खड़ंजा कर चालू कराने का निर्देश दिया।

जिस पर पहुंची टीम ने सड़क से अतिक्रमण हटवा कर खड़ंजा कराते हुए मार्ग को चालू करा दिया।

जिस पर ग्रामीणों ने एसडीएम के पहल की प्रशंसा की।

ग्राम प्रधान श्याम देव राजभर ने बताया की  ग्राम सभा में चक मार्ग है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा  था जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वही इस चक मार्ग को कुछ दबंग विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

इस मार्ग पर कब्जा हो जाने के कारण बड़े वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता था सरकारी नक्शे में 20 कड़ी का चक मार्ग है लेकिन अतिक्रमण के कारण यह सड़क नाम मात्र में सिमट कर रह गया था।

अतिक्रमण हटाने और रास्ता बनवाने को लेकर एसडीएम को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था जिनके पहल पर अतिक्रमण हटाते हुए रास्ता को चालू किया गया है।

इस दौरान राजमंगल राजभर जनार्दन राजभर शुभम उपाध्याय नरेश यादव गणेश यादव प्रेम शंकर उपाध्याय बालकृष्ण उपाध्याय राम दरस उपाध्याय राधेश्याम उपाध्याय नवीन उपाध्याय अखिलेश यादव देवेंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking