News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती कर कम खेत से अधिक उपज प्राप्त करे: रामगोपाल

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 16, 2021  |  6:53 PM

869 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती कर कम खेत से अधिक उपज प्राप्त करे: रामगोपाल

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक परिसर मेंं क्षेत्र के  किसानो की जागरूकता गोष्ठी हुयी जिसमेंं किसानो को उन्नतशील फसल के बोवाई व पैदावार के बारे में जानकारी दी गयी वही किसानो के उनके आने वाले समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने कहा किसान बैज्ञानिक ढंग से खेती करके गन्ने मे 200 कुन्टल एक एकड़ के स्थान पर 400 कुन्टल उपज प़ाप्त कर सकते है तभी किसान खुशहाल होगा। किसानो को अनुदान पर ट्रेन्च रेज, कीटनाशक जैविक उर्वरक दिया जा रहा है। किसानो के हित को ध्यान मे रखते हुये चीनी मीलो को यथा शीघ्र हर हाल मे भुगतान देने का निर्देश दिया गया है।
गन्ना किसानो का विकास तभी होगा जब चीनी मिलेंं किसानों का भुगतान करेंगी जिसके लिए सरकार गम्भीर है।
सहायक विकास अधिकारी कृषि हेमंत कुमार सिंह ने कहा इन दिनोंं फसल में द्वितीय और तृतीय सिचाई चल रही है खर पतवार के नियंत्रण पर किसानों को गंभीर होना पड़ेगा। किसानों की अच्छी उपज के लिए रोज अनेक प़कार के वैज्ञानिक विधि के तहत बोवाई के बारे जानकारी दी जा रही है किसान इसका अनुसरण करे और अच्छी पैदावार कर लाभ उठाये । गन्ने की अधिक उपज देने वाली प़मुख प़जातिया को 238,118,98014 को. सो .8452 ,11453 अवश्य बोये ट्रेन्च विधि से बोये गन्ने के साथ आलु लहसुन प्याज बोकर दोहरा लाभ उठाये। गोष्ठी के अन्त मे आये हुये किसानो का आभार सहायक निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह  ने ब्यक्त किया ।
गोष्ठी की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह व संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा जिला महामंत्री सुषमा शर्मा  संतोष जायसवाल  रमेश अग्रहरी जय सिंह रवि प्रताप मिश्र संतोष जयसवाल सहित किसान गण उपस्थिति रहे।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking