News Addaa WhatsApp Group link Banner

कप्तानगंज: पोखरे में डूबने से युवक की मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Jul 25, 2020 | 1:33 PM
1049 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

कप्तानगंज: पोखरे में डूबने से युवक की मौत!
News Addaa WhatsApp Group Link

सत्येंद्र पाण्डेय/ न्यूज़ अड्डा
कप्तानगंज कुशीनगर:- कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा देउरवा निवासी दिलशाद उम्र 14 वर्ष पुत्र अब्दुल अंसारी जो अपने साथियों के साथ दिन शनिवार को चेड़ा देवी मंदिर के पोखरे पर नहाने के लिए गया था, नहाते वक्त डूबने से उसकी मौत हो गई।
बताते चलें कि देउरवा गांव का दिलशाद पुत्र अब्दुल अंसारी जो अपने साथियों के साथ चेड़ा देवी मंदिर के पोखरे में नहाने गया था नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, साथ में नहा रहे दोस्तों ने जब उसे डूबते देखा तो भागकर गांव में गए और शोर मचाने लगे।गांव से लोग भागकर पोखरे पर पहुंचे।काफी खोजबीन के बाद दिलशाद अचेत अवस्था में पोखरे के किनारे पर मिला, आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दूसरा...

Topics: अड्डा ब्रेकिंग

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking