News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

Farendra Pandey

Reported By:

May 23, 2022  |  6:48 AM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभा भड़सर नरायन के ग्रामीणों ने एसडीएम कप्तानगंज गोपाल शर्मा को ज्ञापन सौप गांव के चक मार्ग पर अराजक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की।

आज की हॉट खबर- रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग...

रविवार को गांव के दर्जनों ग्रामीण कप्तानगंज तहसील में पहुंचे और एसडीएम गोपाल शर्मा को अपने गांव में चक मार्ग पर किए गए कब्जे को हटाने की मांगो का ज्ञापन सौंपा।

उनकी मांग थी कि ग्राम सभा में चक मार्ग है जिस पर सर्वाधिक लोगों ने कब्जा कर रखा है जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा वही इस चक मार्ग को कुछ दबंग विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी ग्राम प्रधान को दे रहे हैं।

इस मार्ग पर कब्जा हो जाने के कारण बड़े वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता है सरकारी नक्शे में 20 कड़ी का चक मार्ग है मगर अतिक्रमण के कारण यह महज नाम मात्र में सिमट कर रह गया है।

इस दौरान ग्राम प्रधान श्याम देव राजभर,राजमंगल राजभर, जनार्दन राजभर, शुभम उपाध्याय,नरेश यादव, गणेश यादव, प्रेम शंकर उपाध्याय, बालकृष्ण उपाध्याय,रामदरस उपाध्याय, राधेश्याम उपाध्याय, नवीन उपाध्याय,अखिलेश यादव,देवेंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking