News Addaa WhatsApp Group

कसया: टीबी मरीजों को पोषण सामग्री भेंट किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 18, 2022  |  3:29 PM

360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: टीबी मरीजों को पोषण सामग्री भेंट किया

कसया/कुशीनगर । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, नटवलिया इत्यादि गांवों के संस्थान द्वारा गोद लिए हुये टीबी मरीजों के घर शनिवार की शाम को पहुँचकर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लिया और उन्हें निर्धारित पोषण सामग्री जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा/ पॉवरवीटा इत्यादि सम्मिलित है भेंट किया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

पोषण सामग्री भेंट करते संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि जन सहयोग से मरीजों को पोषण सामग्री भेंट करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है और स्वस्थ होने तक यह कार्य चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को समाज के साथ की जरूरत है और सक्षम लोगों को आगे आकर मरीजों का सहयोगी बनना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने मरीजों का निरीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित दवा लेते रहने और अस्पताल के सम्पर्क में बने रहने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, बैंक कर्मी नीरज त्रिपाठी, आशा मंशा देवी, स्वास्थ्यकर्मी निशांत मिश्र, सेना से सेवानिवृत्त हेमंत मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking